इंदौर. शहर की सम्युक्ता जैन को हाल ही में मध्यप्रदेश के सीएम
शिवराज सिंह और फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज ने सीएम हाउस में सम्मानित किया। सम्युक्ता 2 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंसेस दे रही हैं। सिंह साहब द ग्रेट में वे अहम किरदार में नज़र आईं। वे अपकमिंग फिल्मों में भी एक्ट कर रही हैं। छोटी उम्र में इन उपलब्धियों के लिए उन्हें पिछले दिनों सीएम हाउस में सम्मानित किया गया।
फिल्म तेवर में भी नज़र आएंगी सम्युक्ता
सम्युक्ता के पिता नवीन जैन ने बताया कि सोनाक्षी और
अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म तेवर में भी सम्युक्ता नज़र आएंगी। फिल्म के एक सॉन्ग की शूटिंग महेश्वर में हुई थी। इससे पहले सम्युक्ता ने सनी देओल स्टारर फिल्म सिंह साहब द ग्रेट में विलेन भूदेव सिंह की बेटी का केरेक्टर प्ले किया था।