पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Second Batch Of Pilgrims Left For The Journey To Worship

इबादत के पास सफर हज के लिए रवाना हुआ दूसरा जत्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|इबादत के पाक सफर हज पर मंगलवार को यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ। इंदौर विमानतल से 233 यात्रियों को लेकर विमान सीधे जेद्दा के लिए उड़ गया। यात्रियों को छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में परिजन सदर बाजार स्थित हज हाउस और विमानतल पर पहुंचे। रवानगी के वक्त परिजनों की आंखें नम हो गईं।
स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया दूसरे जत्थे में 126 यात्री इंदौर के थे। जिला हज कमेटी अध्यक्ष फारुख राइन ने बताया उड़ान तय समय शाम छह बजे के बजाए सात बजे रवाना हुई। तीसरा जत्था बुधवार शाम छह बजे रवाना होगा।