इंदौर. गुरुवार देर रात व शुक्रवार दोपहर अंचल में जमकर बादल बरसे। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। इंदौर में शुक्रवार को शाम करीब पौने आठ बजे पानी गिरना शुरू हुआ। यह सिलसिला पौने एक घंटे से भी ज्यादा चला। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में ठंड बढ़ सकती है।
यहां भी बरसे बादल : देवास, उज्जैन, शाजापुर, महू, खरगोन, महेश्वर, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, राजगढ़, गुना, विदिशा, सीहोर।
क्यों हुई बारिश
मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि पश्चिमी मप्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार आई नमी से बारिश हुई।
असर : फसलों का फायदा
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार चना और गेहूं के लिए यह बारिश फायदेमंद है।
आगे : तीन दिन और बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होगी।