पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक सफाईकर्मी प्लेटफार्म से नीचे गिर पड़ा। वहां खड़े जीआरपी जवानों ने उसका हाथ पकड़ लिया, इस बीच यात्रियों से चेन खींचवाकर ट्रेन रुकवा दी। हादसे में सफाईकर्मी के पैर कट गए। हादसा शनिवार शाम सवा चार बजे प्लेटफार्म-3 पर हुआ। जीआरपी के अनुसार घायल सफाईकर्मी सुमित पिता जगदीश कुमार (22) निवासी बरेली (उप्र) है। एसआई दुबे ने बताया सुमित निजामुद्दीन एक्सप्रेस में सफाई करता है। ट्रेन इंदौर से रवाना हो रही थी तभी वह चढऩे लगा और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच की गेप में गिर गया।
ट्रेन की स्पीड काफी कम थी इसलिए उसे गिरता देख ड्यूटी पर तैनात जवान विनोद चौहान और सागरमल ने सुमित के हाथ पकड़ लिए। जवानों ने शोर मचाकर ट्रेन के यात्रियों से चेन पुलिंग करने का बोला और ट्रेन रुकवाई। फिर घायल सुमित को बाहर निकला।
पार्सल की पन्नी से लपेटा
जवान विनोद चौहान ने बताया सुमित के एक पैर का पंजा और दूसरा पैर घुटने से कटकर अलग हो गया था। रिजर्वेशन कोच में जाकर एक यात्री की चादर से उसके दोनों पैर बांधे, वहीं साथी आरक्षक ने पार्सल की पन्नी बांधकर दूसरे पैर का खून रोका। एमवाय में उसकी हालत खतरे से बाहर है। परिवार को सूचना दे दी है।
गश खाकर गिरी महिला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा देख एक महिला गश खाकर गिर पड़ी। उसे अन्य लोगों व परिजन ने संभला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.