पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरसते पानी में शिवराज की घोषणाएं: इंदौर में बनेगी द डेली कॉलेज यूनिवर्सिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने डेली कॉलेज की 132वीं एनुअल प्राइज गिविंग सेरेमनी में द डेली कॉलेज प्रायवेट यूनिवर्सिटी बनाए जाने पर सहमति दे दी । शिवराज ने कहा कि शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जिसमें सरकार अकेले सब कुछ नहीं कर सकेगी। प्रायवेट यूनिवर्सिटीज़ ने भी ऐसे-ऐसे हीरे तराशे हैं जो आज दुनियाभर में हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं।
ये विषय पढ़ाए जाएंगे- टीचर्स एक्सिलेंस सेंटर, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, बिज़नेस मैनेजमेंट, एन्वायर्नमेंट मैनेजमेंट, पत्रकारिता आदि।
बरसते पानी में घोषणाएं, दिखाई ताकत और कांग्रेस पर ली चुटकी
शहर में विकास की गंगा बहाने का वादा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जब गणगौर घाट के पुल का उद्घाटन करने पहुंचे तब तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान मंच पर लगे टेंट से पानी टपकने लगा। यह देख सीएम ने कहा- भले ही बारिश हो रही हो, हम तो शहर में विकास की गंगा बहा देंगे। ये हमारा वादा है।
ऐसे निकालते हैं म्यान से तलवार...
गीता नगर में सड़क और पुलिया के उद्घाटन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आयोजक ने तलवारें भेंट की। पहले मुख्यमंत्री ने तलवार म्यान से निकाली। बाद में विजयवर्गीय ने कुछ इस अंदाज में म्यान से तलवार निकालकर लहराई।
कांग्रेस में बूढ़े होने तक पार्षद ही रहोगे
संवाद नगर पुल के भूमिपूजन के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने लोगों से कहा- शेख अलीम मेरे साथ का पार्षद था, कांग्रेस में बूढ़ा होने तक पार्षद ही रहेगा। भाजपा में होता तो विधायक बन जाता। पार्षद अरविंद बागड़ी ने सीएम से चितावद में कॉलेज खोलने की मांग की।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....