पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shivraj Singh Chauhan Khargon Indore Madhya Pradesh

लापरवाही की तो नौकरी लायक नहीं छोड़ेंगे- शिवराज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरगोन. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को खरगोन में कहा अकेले प्रदेश को सर्व विकसित नहीं किया जा सकता। इसके लिए आवश्यक है कि जो जहां रहकर जो भी काम कर रहा है वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। कत्र्तव्यनिष्ठ सरकारी सेवकों को गले लगाएंगे। केंद्र समान महंगाई भत्ता हम भी बढ़ाकर देंगे।

सही तरीके से काम न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। वे लोग नौकरी करने लायक नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से चार घंटे देरी से यहां पहुंचे और 18.18 करोड़ के 52 कामों का औपचारिक लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही 17 हजार 446 हितग्राहियों को 84 करोड़ दो लाख 28 हजार के चेक भी बांटे। उन्होंने कहा समाज के मध्यम वर्ग के नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनका कारगर तरीके से शीघ्र निराकरण किया जा सके इसलिए मध्यम वर्ग आयोग का गठन का निर्णय लिया गया है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर-