पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगर नेहा पहुंची इंदौर, बोलीं- गाने को स्पेशल बनाता है सिंगर का एटिट्यूड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. 'कुछ बॉलीवुड नम्बर्स ऐसे भी हैं जिन्हें दो सिंगर्स ने गाया है। लफ़्ज़ वही, धुन वही लेकिन दोनों के गाने का अंदाज़ इतना अलग कि ये दो डिफरेंट सॉन्ग्स लगेंगे। असल में सिंगर का एटिट्यूड ही गाने को स्पेशल बनाता है। सुननेवाले इस अंदाज़ से ही कनेक्ट करते हैं।'
अब तो बहुत प्लेटफॉर्म्स हैं हिट होने के
2006 में इंडियन आइडल में मैंने पार्टिसिपेट किया था। उसके बाद मेरा एलबम दो साल बाद आया। हालांकि लोग मुझे जानने लगे एसआरके एंथम के रिलीज़ के बाद से जो मैंने यूट्यूब पर लॉन्च किया। पहले था कि प्लेटफॉर्म्स नहीं थे। जब तक कोई म्यूज़िक डायरेक्टर आपको चांस नहीं देता या कोई प्रोड्यूसर मौक़ा नहीं देता, आप सामने नहीं आ सकते थे। अब तो हिट होने के कई प्लेटफॉर्म्स हैं।
सेल्फी वीडियो से बन सकते हैं टॉकिंग पॉइंट
एक हाथ में बियर दूजा तू भी मेरे नियर वाला सॉन्ग यूट्यूब पर जाकर देखिए। यह वीडियो मैंने रोड पर चलती हुई वैनिटी वैन में बनाया था। गाते हुए मैंने ही वीडियो रिकॉर्ड किया और यूटयूब पर डाला था। एक ही दिन में यह वीडियो वायरल हो गया। यंगस्टर्स के पास अब कई मौक़े हैं। चाहिए बस इतना कि वे लगे रहें। कुछ मुश्किलें आ जाने से रुकें नहीं।