पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. तेंदुए के दो बच्चे अपनी मां के साथ देवास के पास स्थित जंगल में घूम रहे थे। करीब डेढ़ माह के दोनों बच्चे रास्ता भटक गए। बकरियों के झुंड के साथ दोनों गांव की तरफ आ गए। वहां बकरियां चरा रहे कुछ लोगों ने उन्हें देखा तो यह सोचकर डर गए कि बच्चों के साथ मां भी होगी। आसपास छुप कर देखते रहे। एक बच्चा जंगल की ओर चला गया और दूसरा बकरियों के साथ पानीगांव रेंज की तरफ आ गया।
वन विभाग का अमला आसपास ही वन्य प्राणियों की गणना कर रहा था। मां से अलग हुए तेंदुए के बच्चे की उदासी वन विभाग की टीम से देखी नहीं गई। टीम बच्चे को लेकर जंगल में गई और दो दिन तक उसकी मां को ढूंढा। वह नहीं मिली। टीम को जंगल में इसे दोबारा छोड़ना खतरे से खाली नहीं लगा, इसलिए चिड़ियाघर भेजने का फैसला लिया गया। गुरुवार शाम पांच बजे इसे इंदौर चिड़ियाघर में लाया गया।
मां की तलाश जारी रखेंगे
मुख्य वन संरक्षक पीसी दुबे ने अफसरों से तेंदुए के बच्चे की मां की तलाश जारी रखने को कहा है। उस क्षेत्र में मादा तेंदुआ दिखाई दिया तो बच्चे को चिड़ायाघर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
तेंदुए के इस बच्चे को मां से मिलाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। बच्च मायूस है लेकिन स्वस्थ है। खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
-डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी अधिकारी चिड़ियाघर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.