पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर/आलोट। मैरिज ब्यूरो की आड़ में आलोट में लड़की बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एक महिला समेत पांच लोगों को आलोट पुलिस ने पकड़ा है। इनमें से तीन इंदौर में मैरिज ब्यूरो चलाते हैं। मामला तब सामने आया जब इंदौर से खरीदकर लाई गई लड़की भाग निकली, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
आलोट थाना प्रभारी चंद्रभानसिंह चढ़ार ने बताया आरोपी महेंद्र गिरि, माधुरी पुरी दोनों निवासी प्रजापत नगर इंदौर, दिनेश सोनगरा निवासी मालवीयनगर इंदौर, आत्माराम निवासी बीनपुरा (महिदपुर)और श्यामसिंह निवासी रछालिया (आलोट) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.