पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र का आरोप- शिक्षक ने उठाकर फेंका, पैर फ्रैक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. परदेशीपुरा स्थित श्री महारानी लक्ष्मीबाई बाल मंदिर स्कूल के कक्षा नौवीं के एक छात्र ने शिक्षक पर पिटाई का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है शिक्षक ने उसे उठाकर फेंक दिया, जिससे पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने परदेशीपुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। अन्य छात्रों ने भी कहा- दूसरे बच्चे मस्ती कर रहे थे, लेकिन शिक्षक ने हमारी पिटाई लगा दी।
नौवीं के 14 वर्षीय छात्र जितेंद्र पिता मनोहर लोधवाल ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे इंटरवल खत्म होने पर वह दोस्त अक्षय पटेल, राहुल, चंद्रिका व अन्य के साथ क्लास में जा रहा था। क्लास के बाहर कुछ बच्चे एक छात्र की पिटाई कर रहे थे। तभी वहां चंद्रशेखर सर आ गए। उन्हें देख दूसरे बच्चे तो भाग गए, लेकिन सर ने हमें पकड़ लिया। वे खाली क्लास रूम में ले गए और पीटने लगे। मैंने कहा- हम बेकसूर हैं, लेकिन वे मारते रहे। इस बीच उन्होंने मुझे उठाकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे मेरा पैर फ्रैक्चर हो गया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....