पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Suicide By The Pregnant Lady Indore Madhya Pradesh

घासलेट डालकर आत्मदाह करने वाली गर्भवती महिला की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. खुद को जलाने वाली गर्भवती महिला की गुरुवार को मौत हो गई। बुधवार को उसने घासलेट डालकर आग लगा ली थी। उज्जैन से आए मायके वालों ने महिला के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

खजराना पुलिस ने बताया रुक्मिणी पति हेमंत खंडेलवाल (26) निवासी धीरज नगर की मौत हो गई। महिला आठ माह से गर्भवती थी। उसकी बहन माया ने बताया ससुराल वालों ने हमें मौत की खबर नहीं दी, पुलिस वालों ने सूचित किया। उसे ससुराल वालों ने मारा है। शादी के बाद से ही वे उसे बच्चा नहीं होने पर प्रताडि़त कर रहे थे। गर्भवती होने के बावजूद उसे मायके नहीं भेज रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया जलने के बाद महिला ने बयान दिया था कि गुस्से में खुद को आग लगाई।
उधर, हेमंत ने बताया सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैं और मां घर के बाहर बैठे थे तभी गेट बंद होने की आवाज आई। देखा तो उसने खुद पर घासलेट डाल लिया। मैंने दूसरे गेट से उसे रोकना चाहा, लेकिन तब तक उसने आग लगा ली।