पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Suicide, Poison, Four Attempts, Madhya Pradesh

जुनून और जज्बे की जंग में हार गया 'सैनिक', नहीं मिला रास्ता तो खत्म कर दी मंजिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। उसे देश सेवा का ऐसा जुनून था कि 10वीं के बाद से सेना में भर्ती होने की तैयारी में जुट गया। वह कहता था मैं सेना में जाने के लिए बना हूं। लेकिन चार-पांच बार प्रयासों के बाद भी असफल रहा। इससे दु:खी होकर उसने जहर खाकर जान दे दी।

बात हो रही है देवास के सरोलिया गांव में रहने वाले किसान राजेंद्र चौधरी के छोटे बेटे २० वर्षीय दीपक की। उसने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया था। 6 मई को दोस्तों के साथ शारीरिक प्रवीणता परीक्षा देने झाबुआ गया। उसका चयन नहीं हो सका लेकिन दोस्त चुना गया। दूसरे दिन भारी मन से गांव लौटा। 8 मई को जहरीला पदार्थ खाकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। उल्टियां होने पर परिजन को पता चला। उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रयास करते-करते परेशान हो गया हूं : चाचा संजय ने बताया दीपक लंबा-चौड़ा था। पूरी उम्मीद थी कि उसे मौका मिलेगा। हमने पूछा तो वह बोला कि मैं सेना के लिए जन्मा था, हर बार असफलता मिली, अब परेशान हो गया हूं। संजय ने बताया गांव के ५० प्रतिशत युवा सेना में हैं। बड़ा भाई इंदौर के निजी कॉलेज से बी-फार्मा कर रहा है। पुलिस मर्ग कायम किया है।

सिपाही पर छेड़छाड़ का आरोप

जीतनगर पालदा की युवती ने भंवरकुआं थाने के सिपाही पंकज सांवलिया पर गुरुवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। टीआई अशोक तिवारी ने बताया युवती का भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है। पंकज वारंट तामील कराने गया था। जांच की जा रही है।