पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पहली बार दूरबीन से हुई मोटापे की सर्जरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार दूरबीन से मोटापे की सफल सर्जरी की गई। 27 वर्षीय 107 किलो वजनी युवती का ऑपरेशन करीब ढाई घंटे चला जिसमें 20 डॉक्टरों की टीम लगी थी। अब उसका वजन छह माह में 30 किलो तक घट जाएगा। डॉक्टरों का दावा है कि युवती का वजन अगले दो साल में आधा हो जाएगा। इस ऑपरेशन में खर्च महज 30 से 35 हजार रुपए आया, जबकि निजी अस्पताल में इसी ऑपरेशन के ढाई लाख लगते हैं।

ऐसे मिली सफलता- ढाई घंटे चले ऑपरेशन में डॉ. सलील भार्गव, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम, डॉ. धर्मेंद्र झंवर और डॉ. मनीष गोयल ने अलग-अलग प्रक्रिया को अंजाम दिया। युवती को ऑपरेशन के बाद किसी भी दर्द का सामना नहीं करना पड़ा और न ही साइड इफैक्ट का डर है। कुछ दिनों में युवती का खाना-पीना कंट्रोल हो जाएगा। इसके बाद उसका वजन घटना शुरू हो जाएगा।

चीर-फाड़ नहीं चाहती थी युवती : दरअसल, एमवाय सहित पूरे प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में दूरबीन से मोटापे के ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। पहली बार इस मरीज के लिए उपकरण जुटाए और ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती चार-पांच माह से डॉक्टरों से संपर्क में थी, लेकिन वह चीर-फाड़ वाली सर्जरी नहीं चाहती थी। इसलिए उसे इंतजार का कहा गया था।

अब लगातार करेंगे ऑपरेशन

॥मोटापे की सर्जरी का यह ऑपरेशन पहली बार हुआ है। यह पूर्ण सफल रहा। अब एमवाय में हम इस सुविधा को विस्तार देंगे। कोई भी मरीज यहां मामूली खर्च में मोटापे की सर्जरी करवा सकता है।
डॉ. अरविंद घनघोरिया, ऑपरेशन इंचार्ज एवं बैरियाट्रिक सर्जन