पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर से बताए पत्नी के रिश्ते, संदिग्ध फोटो दिखाकर मांग लिया...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। पत्नी पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए निगम के एक अफसर ने कुटुम्ब न्यायालय की शरण ली है। उसने पत्नी के संदिग्ध फोटो और वीडियो पेश करते हुए तलाक मांगा। अदालत में बेटे ने भी बयान दिया कि मां से मिलने अन्य लोग आते हैं। तब वे उसे पैसे देकर बाहर भेज देती है।

शहर के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले अफसर ने पहले मानव अधिकार आयोग, बाद में खजराना थाने में शिकायत की। उसने बताया कि उसका विवाह 1993 में हुआ था। शुरू में सब ठीक रहा। बाद में पत्नी झगड़ा करने लगी। इस पर उसने दूसरी जगह मल्टी में महंगा फ्लैट खरीदा और पत्नी के साथ रहने लगा। बाद में वहां के लोगों ने बताया कि जब वह नौकरी पर चला जाता है, तब पत्नी से अन्य लोग मिलने आते हैं और उनसे प्रेम संबंध चल रहे हैं।

यही नहीं, उसने भी पत्नी को अन्य के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। उसकी पत्नी एक डॉक्टर के साथ विदेश भी घूम चुकी है। पत्नी ने फ्लैट पर कब्जा कर लिया। इस कारण उसे किराए से रहना पड़ रहा है। पीडि़त की ओर से अधिवक्ता महेंद्र मौर्य ने कुटुम्ब न्यायालय में तलाक का केस लगाया है। उनके दो बेटे हैं, जिसमें से एक 16 वर्षीय बेटे के गुरुवार को बयान हुए।

फ्लैट में अनैतिक गतिविधियां रुकवाओ- फरियादी ने खजराना थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसके फ्लैट में पत्नी अनैतिक गतिविधि चला रही है। इसे रोका जाए और पत्नी के कथित मित्र डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए।