पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। फिटनेस फ्रंट पर अब एक्वा योग शहर के हेल्थ कॉन्शियस लोगों की नई पसंद बन रहा है। गर्मी में इसका क्रेज़ और बढ़ गया है। इसे 4-डी योग भी कह रहे हैं क्योंकि यह चार प्रॉमिनेंट एरियाज़ में बनेफिट्स दे रहा है। मेंटल, इमोशनल, फिजि़कल और स्पिरिच्युअल। पानी में प्रेशर और रेजि़स्टेंस क्रिएट हो रहा है। इससे बॉडी स्ट्रेंथ तो बढ़ेगी ही, पानी की ठंडक से माइंड भी दोगुना रिलैक्स होगा।
कॉलेज गोइंग यंगस्टर्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स और सीनियर सिटीजंस तक हर एज ग्रुप पानी के अंदर होने वाले योग को एफिशिएंट और कूल वर्कआउट मान रहा है। वह अपने फिटनेस रेजीम में इसे तरजीह दे रहा है। इस वर्कआउट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पानी का बायोंसी फोर्स बॉडी वेट को तकरीबन 90 फीसदी तक कम कर देगा। इससे थकान हुए बिना रुटीन एक्सरसाइज़ पूरी करना आसान हो जाएगा। फिटनेस एक्सपट्र्स का कहना है कि पानी से बाहर आने पर कुछ एक्ज़र्शन फील होगा, लेकिन धीरे-धीरे बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ेगी।
सीनियर सिटीजंस के लिए परफेक्ट
साउथ तुकोगंज स्थित एप्पल फिटनेस सेंटर के सुधीर कोठारी बताते हैं पानी के अंदर योग करना उम्रदराज लोगों के लिए बेस्ट है। बुजुर्गों के जोड़ों में अकसर जकडऩ होती है। ऐसे में हल्का महसूस करने से उन्हें 4-डी टारगेट एचीव करने में मदद मिलेगी। रिटायर्ड प्रोफेसर मधुकर जोशी ने बताया मेरे बच्चों ने एक्वा योगा सजेस्ट किया। पहले लगा शायद टफ होगा, लेकिन ये बहुत सूदिंग है।
एक्वा एरोबिक्स भी है पॉपुलर
॥योगासनों का सबसे बेहतर फॉर्मेट है एक्वा योग। पानी में बैलेंस बनाना आसान नहीं है। लंग कैपेसिटी बढ़ाने के साथ यह हार्ट की एफिशिएंसी भी बढ़ाएगा। ब्रीदिंग रिलेटेड प्रॉब्लम्स नहीं होंगी। हालांकि, शहर में एक्वा योग करने वाले बहुत कम हैं क्योंकि इसके लिए काफी प्रैक्टिस होना जरूरी है। एक्वा एरोबिक्स ज्यादा पॉपुलर है। नेहरू पार्क में बच्चों के फिटनेस रेजीम में एक्वा योग और एक्वा सूर्य नमस्कार शामिल हो गए हैं।- सरला सरवटे, स्विमिंग ट्रेनर, नेहरू पार्क
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.