पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 और मरीजों में बीमारी की पुष्टि इलाज की व्यवस्था देखने आज आएंगे पीएस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. स्वाइन फ्लू का असर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 6 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तक 36 मरीज पॉजीटिव मिले हैं, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है।
इधर, शहर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते असर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण सोमवार को यहां के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों का दौरा करेंगे। इससे पहले रविवार को स्वास्थ्य संचालक डॉ. बी.एन. चौहान ने जिला अस्पताल, हुकमचंद पॉलीक्लिनिक और पीसी सेठी अस्पताल पहुंचे।
हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले ही वहां टेमीफ्लू, एन-95 मास्क और वीटीएम सॉल्यूशन किट रखवा दी थी। जिला अस्पताल में सीएमएचओ ने उन्हें बताया कि स्क्रीनिंग सेंटर बना दिया है।
संचालक ने उसे 24 घंटे खुला रखने का निर्देश दिया। उन्होंने ऑब्जर्वेशन वार्ड के बारे में पूछा तो अधिकारी बोले कि दवा और मास्क पर्याप्त हैं। सैंपल लेने के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी है। कंट्रोल रूम को लेकर अधिकारियों ने बताया कि उसे शनिवार से शुरू कर दिया है।