पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Terminate The Housekeeping Staff On Duty 60

ड्यूटी पर नहीं आने वाले 60 सफाईकर्मी बर्खास्त, सीएसआई सस्पेंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. स्वच्छ इंदौर अभियान को लेकर एक और जहां मेयर मालिनी गौड़, निगम प्रशासक संजय दुबे गंभीर हैं, वहीं शहर के सफाईकर्मी अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। निगम प्रशासक दुबे ने 60 ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त किया है जो लंबे समय से काम से गायब हैं। एक सीएसआई (चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर) को सस्पेंड करने और एक को शोकॉज जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
सोमवार शाम संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक दुबे ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त राकेश सिंह और अपर आयुक्त एस.के. कथूरिया को यह निर्देश दिए है। 60 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ ही जोन 6 के सीएसआई कमलाकर बगते को सस्पेंड करने और सीएसआई वीके तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

दुबे ने कचरा उठाने वाली कंपनी एटूजेड को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के लिए कहा है। कंपनी अभी भी नियमित रूप से कचरा नहीं उठा रही है।

सवा दो करोड़ में एक बार पूरी तरह साफ हो सकता है शहर : हाई कोर्ट के निर्देश पर शहर के वार्ड 65 में तीन दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी ने बताया कि तीन दिन में एक वार्ड से 50 टन कचरा और 200 टन मलबा निकला। इस पर कुल 3 लाख का खर्च निगम के वर्तमान स्टाफ के अलावा किए गए एफर्ट पर आया है।
ऐसे में यदि शहर के 29 गांवों को छोड़ दें और 69 वार्ड में 3 लाख के हिसाब से खर्च करें तो 2 करोड़ 7 लाख रुपए खर्च होंगे। अन्य सफाईकर्मी और मेंटेनेंस जोड़ लें तो भी सवा दो करोड़ में पूरे शहर में एक बार पूरी तरह सफाई की जा सकती है। इसके बाद केवल नियमित सफाई की जरूरत होगी।