पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑस्कर जीत चुका इस आर्टिस्ट ने खोला राज, कैसे तैयार की थी \'टर्मिनेटर\'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। धांसू एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'टर्मिनेटर-२Ó में एक्टर अरनॉल्ड का गेटअप तो मूवी लवर्स को जरूर याद होगा। इस फिल्म के दिल दहला देने वाले विलेन्स और डेंजरस कैरेक्टर्स के गॉथिक मेकअप के लिए ऑस्कर जीत चुके मेकअप ऑर्टिस्ट जेफ डॉन बुधवार को शहर में थे। वे रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन के एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल होने इंदौर आए।

मजबूत किरदार था चैलेंज

सिटी भास्कर से बातचीत में जेफ ने बताया कि अरनॉल्ड मजबूत शख्सियत हैं। स्क्रिप्ट में उनका किरदार भी कल्पना के दायरे से कहीं ज्यादा मजबूत बताया गया है। लिहाजा, उनके किरदार में उतरने और उनका गेटअप और फाइटिंग सीन्स में उनका मेकअप तय करना चैलेंज था। इसके लिए मैंने चार बार स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद महत्वपूर्ण दृश्यों के लिए मेकअप तय किया।

जेफ बताते हैं इस इंडिया विजि़ट पर उन्होंने इंडियन स्पाइसी डिशेज़ भी ट्राय कीं जिनमें पनीर टिक्का उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया। वे कहते हैं मेरे डैडी एयरफोर्स में फाइटर पायलट थे। बचपन मेंं मैं भी खुद को फौज की यूनीफॉर्म में ही इमैजिन करता था, लेकिन जैसे-जैसे बड़ा हुआ खुद का कुछ क्रिएट करने की चाहत बढऩे लगी। थोड़ी देर से ही सही, लेकिन अंदर छिपे कलाकार से मेरी मुलाकात आखिरकार हो ही गई।

फिल्मों में उन्हें स्कैरी बनाना बहुत चैलेंजिंग है। इसके लिए हम कई गेटअप्स क्रिएट करते हैं। उनमें से डायरेक्टर कोई एक फाइनल करता है। बॉलीवुड का जिक्र आते ही उन्होंने कहा कल हमने फिल्म बॉम्बे टॉकीज़ देखी। बॉलीवुड फिल्मों में इमोशंस भरपूर होते हैं। हर सिचुएशन के लिए एक गाना होता है। दर्शक मुस्कराते हुए फिल्म देखने जाते हैं और मुस्कराते हुए ही थिएटर से लौटते हैं।

लविंग नेचर से हुए इम्प्रेस

रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन के अध्यक्ष अनिल खरया ने बताया कि हमारे एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जेफ की बेटी ब्रिटनी एक साल के लिए इंदौर के ही किसी स्कूल में पढ़ेगी। उन्हें यहां की स्पिरिच्युअल वैल्यूज़ और इंडियंस के लविंग नेचर ने प्रभावित किया।