पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Land Found Temple Is Of Twenty Two Million Indore Madhya Pradesh

ससुराल में भी मिली पाठक की जमीन, मंदिर 20 लाख का निकला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. उप श्रमायुक्त लक्ष्मीप्रसाद पाठक के सिंगरौली जिले में ससुराल में बेटे के नाम पर भी जमीन पाई गई है। सिंगरौली पहुंची लोकायुक्त टीम ने पाठक के पैतृक गांव चंद्रवार स्थित उनका निजी मंदिर भी देखा। 30 बाय 50 वर्गफीट जमीन पर बने मंदिर की वहां के बाजार भाव से कीमत 20 लाख रुपए आंकी

गई। उधर, सोने-चांदी के जेवर सहित 15 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त कर कोषालय में जमा करा दिया गया।
गौरतलब है कि गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने पाठक के नंदा नगर तीन मंजिला बीमा अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास, पिगडंबर राऊ और सिंगरौली स्थित ठिकानों पर छापे मारे थे। इसमें तीन करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ। लोकायुक्त डीएसपी बी.एस. परिहार के नेतृत्व में सिंगरौली पहुंची टीम को गुरुवार को देवसर में एक प्लॉट की जानकारी मिली थी।

बाद में एक और प्लॉट मिला। एक प्लॉट भाई व दूसरा बेटे के नाम पर है। पाठक के ससुराल सिंगरौली के ग्राम छकरावल में भी एक एकड़ जमीन पुत्र के नाम मिली। डीएसपी के मुताबिक सिंगरौली में पाठक व उनके परिवार की 50 एकड़ जमीन मिली। इसमें से 10 एकड़ पैतृक व 40 एकड़ परिजनों के नाम पर खरीदी हुई है। सभी जमीनें दूरस्थ गांव में हैं। इनकी कीमत तीन करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

सिंगरौली के चार बैंकों में मिले खाते
डीएसपी परिहार के अनुसार सिंगरौली में यूनियन बैंक सहित चार बैंकों में पाठक के खाते होना पता चला है। हालांकि इनमें कितनी राशि जमा है इसका खुलासा नहीं हो सका।

बीसीएम हाइट्स के फ्लैट की जांच होगी
पाठक के यहां से जब्त 14 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और एक लाख 69 हजार रुपए कोषालय में जमा कराए गए हैं। बीसीएम हाइट्स स्थित फ्लैट में किराएदार के मौजूद नहीं होने से ताला लगा है। किराएदार के आने पर फ्लैट की जांच जाएगी।
-वीरेंद्रकुमार सिंह, एसपी, लोकायुक्त