पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

500 उद्योगपति उतरे सड़क पर, विलय के प्रस्ताव का किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. जिला उद्योग केंद्रों के एकेवीएन में विलय किए जाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव के विरोध में उद्योगपति सड़कों पर उतर आए। पोलोग्राउंड, सांवेर रोड, लक्ष्मीबाई नगर, राऊ आदि औद्योगिक क्षेत्रों के 500 से अधिक उद्योगपतियों ने शुक्रवार सुबह एक घंटे तक पोलोग्राउंड पर मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया।
उद्योगपतियों ने इस मौके पर हाथों में तख्तियां ले रखी थी, जिसमें शासन के लिए संदेश था कि लोकल उद्योग बचेंगे तो ग्लोबल उद्योग चलेंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र (एआईएमपी) ने इस विरोध आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति के चेयरमैन संजय पटवर्धन ने कहा कि शासन के आदेश वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।
समिति के सचिव योगेश मेहता ने कहा कि उद्योग केंद्रों का एकेवीएन में विलय होने से लीज रेंट, ट्रांसफर शुल्क, संधारण शुल्क में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे लघु व मध्यम उद्योगों के संचालकों के पास उद्योग बंद करने के सिवा कोई चारा नहीं बचेगा।
इस मौके पर सभी उद्योगपतियों ने एकजुट होकर कहा कि जरूरत हुई तो हड़ताल जैसा कदम कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इंदौर दौरे में मीडिया से चर्चा में कहा कि उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।