पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवाहर मार्ग : सबसे पहले पटेल ब्रिज से नंदलालपुरा तक नो-पार्किंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(35 फीट ही मिलती है जगह)
इंदौर. जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने प्रारंभिक परीक्षण कर लिया है। 10 दिनों तक सर्वे के बाद कमेटी जवाहर मार्ग पर नंदलालपुरा चौराहे से पटेल ब्रिज के करीब सवा किमी के हिस्से में वाहन पार्किंग प्रतिबंधित करने की योजना बना रही है। इसके लिए कमेटी एक-दो दिन में पूरी योजना बनाकर क्षेत्र के लोगों से बात कर सुझाव लेगी और इसके बाद इसे दिसंबर तीसरे सप्ताह से लागू कर दिया जाएगा।
योजना लागू होने के बाद इस क्षेत्र में दुकान मालिक और ग्राहकों के लिए दुकानों के बाहर वाहन खड़े करना प्रतिबंधित हो जाएगा। संजय सेतु के एक पूरे हिस्से में मृगनयनी चौराहे तक वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह जवाहर मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पटेल ब्रिज के पास आईडीए की एक खाली जगह भी पार्किंग के लिए चिन्हित की गई है। जवाहर मार्ग पर कहीं-कहीं बैकलेन में भी पार्किंग के लिए जगह है, यहां भी दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....