इंदौर. वन विभाग को सात दिन बाद खोजी श्वान के जरिए तेंदुआ ढूंढने का ख्याल आया। गांव, खेत, बसाहट में तेंदुआ या बाघ घुस आए तो उसे तलाश करने के लिए विभाग ने श्वानों को प्रशिक्षित कर रखा है। इन्हीं में से एक मंगलवार को इंदौर लाया गया।
रेडियो कॉलोनी में 2 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज में दिखे तेंदुए का एक भी प्रमाण वन रक्षकों को नहीं मिला। अब जर्मन शेफर्ड प्रजाति के प्रशिक्षित श्वान जैकी से उसकी तलाश करवाई जाएगी। बुधवार को इसे रेडियो कॉलोनी ले जाया जाएगा। जैकी द्वारा तलाश के बाद विभाग यह घोषित कर देगा की यहां तेंदुआ नहीं है।