पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Second Victim Of Leopard In 56 Hours

दहशत: 56 घंटे में तेंदुए ने किया दूसरा शिकार, बालिका गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर/उदयगढ़. नरभक्षी तेंदुए ने 56 घंटे के अंदर दूसरा हमला किया। छोटी जुवारी के नाहरछाजा फलिये के समीप मवेशी चरा रही बालिका की गर्दन दबोची और उसे 20 मीटर तक खींचकर ले गया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। बालिका की हालत गंभीर है उसे आलीराजपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को उदयगढ़ से दस किमी दूर ग्राम ढढोरी में एक बालक की तेंदुए के हमले से मौत हो गई थी।
छोटी जुवारी के नाहरछाजा फलिये में अपरान्ह 4 बजे वीना भील (11) मवेशी चरा रही थी तभी उस पर तेंदुए ने उसकी गर्दन दबोचकर जंगल की ओर 20 मीटर घसीट ले गया। समीप ही मवेशी चरा रहे रडु भुरला ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख तेंदुआ भाग निकला।
ग्राम के भावला धुंधरिया, धनसिंह, खेलसिंह, मानसिंह आदि ने बताया वीना के गले से खून टपक रहा था। उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से उदयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां बालिका की हालत गंभीर है।
दो घटनाएं होने के बाद भी वन विभाग के अमले ने सर्चिंग शुरू नहीं की। ढढोरी में तेंदुए के हमले से मौत होने की पुष्टि हो गई है। बावजूद अधिकारी तेंदुआ पकड़ने के लिए फिर से अनुमति लेने की बात कह रहे हैं।