पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के ऑफिसर के सूने मकान से लाखों का माल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में अकाउंट ऑफिसर के इंदौर स्थित सूने मकान से चोर लाखों के माल सहित आंगन में खड़ी कार भी चुरा ले गए। सुबह पड़ोसी ने कार न होने पर घर जाकर देखा तो ताले टूटे मिले। राजेंद्र नगर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। वारदात राजेंद्र नगर सी सेक्टर में मकान नंबर 231 में रहने वाले मिलिंद एदलाबादकर के यहां हुई है। उनके पड़ोसी विवेक रामदासी ने बताया शनिवार रात करीब 1.30 से सुबह 4 बजे के बीच चोरों ने मिलिंद के दो मंजिला मकान में मेनडोर का लॉक तोड़कर प्रवेश किया और सारे बेडरूम खंगाल लिए।
चोर घर की अलमारियों रखे सोने के जेवर व नकद रुपए सहित उनके आंगन में खड़ी वैगनआर कार (एमपी 09 एचई 1403) भी चुरा ले गए। हालांकि कुल कितना सोना व रुपए चोरी हुए हैं यह परिवार के आने के बाद ही पता चलेगा।
पत्नी व बेटी चार दिन पहले मुंबई गईं
मिलिंद पहले आरआर कैट में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर थे। हाल ही में उनका मुंबई स्थानांतरण हुआ है। राजेंद्र नगर में उनकी पत्नी माधुरी और बेटी रिचा व मां कमलबाई रहते हैं। पत्नी व बेटी 9 सितंबर को ही मिलिंद से मिलने मुंबई गई थीं।