पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Third Marriage, Second Wife's Murder, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh News, Indore Crime News,

मेरी पत्नी को मार डालो, चार लाख दूंगा, तीसरी शादी के लिए दूसरी पत्नी की करवा दी हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। खजराना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या उसके पति ने ही करवाई थी। तीसरी शादी के लालच में उसने मां-बेटे को सुपारी दी थी। बदले में चार लाख का कर्ज और ब्याज के रुपए माफ करने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने सोमवार को पति व दो महिलाओं समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खुशबू पटेल निवासी इलियास कॉलोनी की लाश 7 मई की शाम खजराना के पास अहमदनगर के मैदान में बोरे में बंद मिली थी। पिता व मां ने पति बहादर पटेल पर हत्या की शंका जताई थी।

पांच दिन की पूछताछ में बहादर ने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने आसपास वालों के बयान लिए तो पता चला कि वारदात के तीन दिन पहले क्षेत्र की रहने वाली फरीदा पति असलम और बेटे आसिम का खुशबू से झगड़ा हुआ था।

पत्नी को मार डालो, चार लाख छोड़ दूंगा

डीआईजी राकेश गुप्ता ने बताया बहादर का प्लॉट दलाली का काम है। वह ब्याज पर रुपए भी देता था। उसने फरीदा और आसिम को क्षेत्र में रुपए ब्याज पर चलाने के लिए दिए थे। दो साल में राशि बढ़ते-बढ़ते चार लाख हो गई।

दोनों को हर माह 24 हजार रुपया ब्याज भी खुशबू को देना पड़ता था। वह उसमें से एक हिस्सा बहादर को देती थी। दो माह से ब्याज नहीं चुकाने पर बहादर ने उन्हें खुशबू की हत्या का प्रलोभन दिया। उसने कहा कि खुशबू को मार दो तो चार लाख रुपए और ब्याज माफ कर देगा।