पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Those Houses Are Selling In Panic Hooligans

गुंडों के आतंक से मकान बेचकर जा रहे हैं लोग, खुलेआम बिक रही अवैध शराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर का अन्नपूर्णा इलाका अवैध शराब विक्रेताओं का गढ़ बन गया है। यहां सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी में अवैध शराब के कारोबार ने रहवासियों का जीना दूभर कर रखा है। नशेड़ियों और गुंडों की हरकतों से परेशान कई रहवासी घर बेचकर पलायन कर चुके हैं। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी स्वीकार करते हैं कि यहां अवैध शराब बिकती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

पिछले तीन सालों में इस बस्ती में अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो चुका है।

ये है रहवासियों की पीड़ा- क्षेत्र के रहवासी रवि कुमार बताते हैं बस्ती में अवैध शराब के धंधे के कारण सुबह 6 बजे से ही मजदूर यहां शराब पीने आ जाते हैं। लोगों के घरों के बाहर गिरे पड़े रहते हैं। महिलाएं बाहर नहीं निकल पातीं। क्षेत्रवासी सूर्यप्रकाश उर्फ नट्‌टू बताते हैं शराबियों के कारण सुदामा नगर और विश्वकर्मा नगर की दोनों पट्‌टी के रहवासी परेशान हैं। बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। यहां रहने वाले कई लोग मकान बेचकर जा चुके हैं।
रहवासी विजय विश्वकर्मा ने बताया 10 साल पहले झुग्गी बस्ती की लाइन में 20 बाय 40 का प्लॉट खरीदकर मकान बनाया था। परेशान होकर मकान बेचना पड़ा। काफी दिनों तक हमें खरीदी का मूल्य भी नहीं मिल रहा था। एक व्यापारी ने गोडाउन के उद्देश्य से मकान की अच्छी कीमत दी तो डेढ़ साल पहले ही उसे बेचकर भंवरकुआ की एक टाउनशिप में शिफ्ट हुए हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर......