पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हज यात्रियों को लेकर रवाना हुई तीन उड़ाने, आज आखिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शनिवार दोपहर से देर रात तक तीन जत्थों में 699 हज यात्री जेद्दा रवाना हुए। हालांकि शुक्रवार को रद्द उड़ान का पांचवां जत्था शनिवार को भी डेढ़ घंटे देरी से गया। शाम साढ़े छह बजे छठा और रात डेढ़ बजे सातवां जत्था रवाना हुआ।

विमान की कमी के कारण एयर इंडिया ने शुक्रवार शाम हज की उड़ान रद्द कर दी थी। स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया यह विमान शुक्रवार रात 11 बजे इंदौर पहुंचा।

इसे शनिवार सुबह 10.30 बजे उड़ना था लेकिन एयर लाइंस की व्यवस्थाएं ठीक न होने से दोपहर 12 बजे रवाना हुआ। वहीं छठा जत्था शाम साढ़े छह बजे तथा सातवां जत्था रात 1.30 बजे रवाना हुआ। रविवार को आठवां और आखिरी जत्था शाम छह बजे रवाना होगा।