इंदौर. शहर में ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर पहरा और सख्त होगा। 13 प्रमुख चौराहे और दो तिराहों पर रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे वाहनों पर नजर रखेंगे। किसी ने नियम तोड़ा तो वाहन के नंबर आदि सिस्टम में फीड हो जाएंगे। इसके बाद वाहन मालिक को चालान भेज दिया जाएगा। यह व्यवस्था जल्द शुरू होगी।
शासन ने शहर में सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत 13 करोड़ रुपए के प्रस्ताव में छह करोड़ का बजट ट्रैफिक विभाग को स्वीकृत किया है। इसी राशि से ये अत्याधुनिक कैमरे लगाने की कवायद चल रही है। आईजी विपिन माहेश्वरी ने एएसपी ट्रैफिक अंजना तिवारी को ऐसे चौराहों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी थी, जहां टै्रफिक नियम सबसे ज्यादा टूटते हैं। एक महीने के प्रयास के बाद एएसपी ने रिपोर्ट तैयार कर अफसरों को दे दी है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....