पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वयंभू गणेश भगवान का अनोखा मंदिर, भगवान विष्णु के साथ होती है इनकी पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( चिंतामन गणेश की मूर्ति )
उज्जैन। आगामी 27 सितंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाने वाला है। इस खास दिन के लिए dainikbhaskar.com आपके लिए खास पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ला रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं.जहां पर भगवान गणेश की स्वयंभू मूर्ति स्थापित है। स्वयंभू मूर्ति मतलब अपने आप जमीन से प्रकट होने वाली मूर्ति। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित चिंतामन गणेश मंदिर भगवान् गणेश का ऐसा ही मंदिर है।
काफी पुराना है मंदिर
चिंतामन गणेश मंदिर काफी पुराना मंदिर है। इसकी स्थापना 11वीं सदी के आस पास की गई थी। शहर के अंदर बना ये प्राचीन मंदिर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी मुख्य दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर में भगवान् गणेश की मूर्ति के साथ ही उनकी पत्नियों रिद्धि और सिद्धि की मूर्तियां भी मुख्य मूर्ति के दोनों तरफ स्थापित हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धरती पर भक्तों को दर्शन देने आए भगवान गणेश ने अपने लिए ये मंदिर स्वयं बनाया था।
भगवान विष्णु की भी मूर्ति है स्थापित
आम मंदिरों से अलग इस मंदिर में भगवान गणेश के अलावा भगवान विष्णु की भी मूर्ति स्थापति है। इसलिए इस मंदिर को चिंतामन गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के नाम को लेकर दो बातें सामने आती हैं। पहला भगवान् विष्णु को भी चिंतामन नाम से जाना जाता है। दूसरा लोगो की आस्थाओं के मुताबिक इस मंदिर में दर्शन करने से लोगो की चिंताएं समाप्त हो जाती हैं।
उज्जैन में गिरी थी अमृत की बूंद
ऐसा माना जाता है कि सागर मंथन के दौरान निकले अमृत कलश जो लेकर जब देवताओं और असुरों में संघर्ष चल रहा था। उसी समय अमृत कलश से अमृत की एक बूंद उज्जैन में भी गिरी थी। इसलिए इसे अति पवित्र नगरी भी मानते हैं।
कैसे पहुंच सकते हैं उज्जैन
महाकाल ज्योतिर्लिंग के कारण उज्जैन धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसिद्ध जगह है। यहां पर आसानी से रेल और सड़क मार्ग के द्वारा पहुंचा जा सकता है। भोपाल से उज्जैन की दूरी 191 किलोमीटर जबकि इंदौर से उज्जैन की दूरी मात्र 55 किलोमीटर है। यहां पर आने के लिए आसानी से बस और टैक्सी सुविधा उपलब्ध है। हवाई मार्ग के लिए सबसे पास इंदौर का देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट है। रुकने के लिए सरकारी के साथ निजी गेस्ट हाउस और होटल भी काफी संख्या में उपलब्ध हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए चिंतामन गणेश मंदिर की कुछ और तस्वीरें...