पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं मिला जवाब तो कुलपति ने विभागाध्यक्ष को दे डाला अल्टीमेटम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स में जारी विवाद के मुख्य किरदार विभागाध्यक्ष डॉ. अभयकुमार ने प्रबंधन को जवाब पेश नहीं किया है। उन्हें बुधवार तक कुलपति के समक्ष जवाब देना था लेकिन वे नहीं पहुंचे। नाराज कुलपति ने उन्हें गुरुवार तक जवाब पेश करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसी स्थिति में यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्रा की लिखित शिकायत और सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजकमल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई कर सकता है।

देना है कई जवाब

डॉ. अभयकुमार को एक साथ कई मामलों में जवाब देना होंगे। न केवल छात्रा की शिकायत बल्कि रिजल्ट लेट होने, एडमिशन कमेटी में होने के बाद भी गलत एडमिशन का विरोध नहीं करने पर भी उन्हें जवाब देना पड़ेगा। इसके अलावा पूर्व कुलपति और विभाग के ही सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजकमल से बहस पर भी कुलपति उनसे जवाब मांगेंगे। कुलपति डॉ. डीपी सिंह ने कहा डॉ. अभयकुमार को एक दिन का समय और दिया है, इसके बाद यूनिवर्सिटी आगे की प्रक्रिया करेगी।

ये है मामला

दरअसल इस विभाग में एमटेक का रिजल्ट सवा साल तक अटका रहा। इसमें भी एक छात्रा अलका दुबे का रिजल्ट विभागाध्यक्ष ने यह कहते हुए रोक दिया कि उनका एडमिशन गलत है। इसके बाद छात्रा (जो विभाग में ही कार्यरत भी हैं) ने कुलपति को लिखित शिकायत कर विभागाध्यक्ष पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे। उसी मामले में कुलपति ने जवाब मांगा था।