पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलकर कॉलेज: वाई-फाई के साथ यूपीएससी की कोचिंग भी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. होलकर साइंस कॉलेज जल्द वाई-फाई सुविधा से लैस होगा। 15 दिन के भीतर कॉलेज में पीएससी औैर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस लगेंगी। वाई-फाई सुविधा होने से यहां कॉलेज छात्रों व प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को मुफ्त में क्वालिटी कोचिंग मिलेगी।

यही नहीं, कॉलेज में प्रवेश के लिए बीआरटीएस की सर्विस रोड के बजाय सीधे मेन रोड (इंडियन कॉफी हाउस की तरफ वाले रोड) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में विशेषज्ञों को बुलाकर मैप तैयार किया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से यह सुविधा मिलने लगेगी।
बुधवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी (जनभागीदारी समिति अध्यक्ष) की मौजूदगी में हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आर.सी. दीक्षित ने बताया बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर निर्णय ले लिए गए। इन सभी निर्णयों पर 15 दिन में अमल शुरू हो जाएगा।
परिसर को वाई-फाई करने तथा दोनों कोचिंग को लेकर तत्काल प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। यानी आने वाले दिनों में कॉलेज में कई काम होंगे। कलेक्टर ने बैठक में यह भी कहा कि कॉलेज को आईएसओ सर्टिफिकेट दिलाने के लिए सभी तैयारी में जुट जाएं।
छात्रों की सुविधाओं की भी ख्याल
> 17 करोड़ रुपए की लागत से महाविद्यालय परिसर में सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। इसके लिए कलेक्टर विस्तृत रिपोर्ट बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
> प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाविद्यालय में जो विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी उनमें 50 प्रतिशत सीट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होगी। शेष 50 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग के लिए रहेगी।
> पहले चरण में 100 विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं लगाई जाएंगी।
> विद्यार्थियों की सुविधा के लिए केंटीन का निर्माण किया जाएगा। केंटीन संचालन के टेंडर बुलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
> महिला एवं बाल विकास विभाग की सयानी योजना के तहत भी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
> महाविद्यालन का रंग-रोगन भी किया जाएगा।