कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन वर्मा ने भाजपा विधायक उषा ठाकुर के बयान को
लव जिहाद से जोड़ते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है। कहा भाजपा के बड़े नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम नेताओं के साथ की है। भाजपा को उस वक्त लव जिहाद याद क्यों नहीं आया?
ठाकुर की तबीयत खराब : नारायणगढ़ कोर्ट में दायर हुए परिवाद को लेकर भास्कर ने विधायक ठाकुर से संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो पाई। बताया गया कि सुश्री ठाकुर तबीयत खराब होने के कारण फिलहाल बात नहीं कर सकेंगी।