इंदौर. विजय नगर चौराहे पर रोटरी से रोज लगने वाला जाम से वाहन चालकों को जल्द मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम ने सर्वे कर रोटरी को करीब आधा करने का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा है। इसके तहत रोटरी का क्षेत्रफल 2800 वर्गमीटर से कम कर 1200 किया जाएगा।
रोटरी के चारों ओर अभी करीब 60-65 फीट रोड है, जो करीब 90 फीट चौड़ी हो जाएगी। यानी एक साथ समानांतर चार से पांच चार पहिया वाहन गुजर सकेंगे। अभी केवल दो-तीन वाहन ही गुजर पाते हैं।
इसके टेंडर इन्वेस्टर समिट के बाद जारी होंगे और तीन माह में काम पूरा हो जाएगा। करीब दो माह पूर्व जिला यातायात समिति की बैठक में कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने रोटरी को व्यवस्थित करने की बात की थी। समिति में सर्वे का जिम्मा निगम को सौंपा था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....