पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Village Sarpanch First Repair Cycle In Free Then Go To Panchayat

ये हैं गांव की मुखिया, पहले करते हैं साइकिल फ्री में रिपेयर फिर जाते हैं पंचायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. सरपंच यानी गांव का मुखिया। सेवा का जज्बा ऐसा कि मुखिया होने के बाद भी स्कूली बच्चों की साइकिल फ्री रिपेयर करते हैं। इसके बाद पंचायत जाते हैं। ये क्रम पांच साल से जारी है। उनकी इस अनूठी सेवा से आसपास के गांवों के लोग भी कायल हैं।
रतलाम से आठ किमी दूर अमलेटा के सरपंच गोपाल खरे रोज सुबह 9.30 बजे गांव स्थित दुकान पहुंचते हैं। यहां 10.30 बजे तक स्कूली बच्चों की साइकिल रिपेयर करते हैं। फिर पंचायत जाते हैं। छुट्टी के समय शाम 4 बजे फिर दुकान आते हैं और यदि बच्चों की साइकिल में कोई खराबी है तो उसे दूर करते हैं। वे रोज 25 से 30 बच्चों की साइकिल सुधारते हैं। अमलेटा ही नहीं डेढ़ से दो किमी दूर स्थित गांव के स्कूली विद्यार्थी भी साइकिल की मरम्मत कराने आते हैं। बच्चों की खरे से आत्मीयता हो गई है।
ऐसे लिया निर्णय : सीएम जब 2300 से 2400 रुपए की साइकिल स्टूडेंट को फ्री दे सकते हैं तो मैं रिपेयर फ्री में क्यों नहीं कर सकता। बस यही संकल्प मन में आया और शुरू कर दी रिपेयरिंग। ऐसा करते हुए उन्हें पांच साल हो गए। इतने साल में छुट्टी को छोड़कर ऐसा एक भी दिन नहीं रहा जब उन्होंने बच्चों की साइकिल ठीक नहीं की। खरे ने बताया आगे मैं सरपंच रहूं या न रहूं लेकिन बच्चों से ऐसा लगाव हो गया है कि हमेशा फ्री में साइकिल ठीक करता रहूंगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें......