इंदौर. स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी के लिए दैनिक भास्कर द्वारा चलाए जा रहे अिभयान के तहत रूबरू कार्यक्रम रविवार को जानकी नगर स्थित रमेश एंड रमेश क्लब में हुआ। रहवासियों ने समस्याओं को लेकर पार्षदों के सामने आक्रोश जताया और कचरा, अितक्रमण, सड़क, ड्रेनेज लाइन की सफाई, आवारा पशुओं को लेकर आड़े हाथों लिया।
लोगों ने कहा शहर में कचरे की समस्या के निपटारे के लिए निगम को सुबह के अलावा शाम को भी सफाई व्यवस्था शुरू करना चाहिए। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की मांग भी उठी। पार्षदों ने जनता की समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया और पांच सालों में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखा।
स्मार्ट वार्ड के लिए उठे ये प्रमुख मुद्दे
- शहर के हर वार्ड में महिलाओं के लिए शौचालय बनें।
- हर नागरिक एक पौधा अवश्य लगाए ताकि शहर में हरियाली बढ़े।
- अतिक्रमण, कचरा, गुमटियां, आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं का समाधान हो।