पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंदौर के बंगाली चौराहे पर फूटी लाइन, बही नर्मदा...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. पूर्वी रिंग रोड से लगे बंगाली चौराहे के पास गुरुवार रात 8.30 बजे नर्मदा की पाइप लाइन फूट गई। प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया 600 एमएम व्यास की लाइन यहां डली है। शहर के थानों को जोडऩे के लिए निजी कंपनी एचआरएसएल अंडर ग्राउंड लाइन डालने का काम कर रही है। इसी दौरान लाइन फूट गई।

करीब 25 मिनट तक लाइन से 20 फीट उंचे फव्वारे छूटे, जिससे हजारों गैलन पानी बहा। लाइन फूटने से शुक्रवार को खजराना टंकी से होने वाला सप्लाय प्रभावित होगा। कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज गोपाल पांडे का कहना है हम अनुमति लेकर ही काम कर रहे है। लाइन कैसे फूटी इसकी जानकारी ले रहे है।

फोटो : दीपक जैन