पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Website Will Tell Income Taxable Income Type

इनकम लिखते ही वेबसाइट बता देगी कर योग्य आय, रिटर्न भरना अब और आसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच. ऑनलाइन रिटर्न भरने के लिए आपको अब सीए या एकाउंटेंट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपना रिटर्न खुद घर बैठे ऑनलाइन फाइल कर सकेंगे। इनकम टैक्स विभाग ने ऑनलाइन रिटर्न भरने के लिए ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो आय-व्यय व निवेश का ब्योरा डालते ही आपकी टैक्सेबल इनकम बता देगा।
यह सुविधा आयकर विभाग की वेबसाइट (www.incometex india.gov.in) पर मिलेगी। इसके लिए अलग से ऑप्शन तैयार किया जा रहा है। जुलाई तक लोग घर बैठे ऑनलाइन गणना कर इनकम टैक्स जमा करा सकेंगे।
अभी इसके लिए टैक्स पेयर को इनकम की गणना मैन्युअल कर रिटर्न में दर्ज करना होती है। इसमें चूक की संभावना रहती है। यदि इनकम टैक्स ज्यादा जमा हो गया तो रिफंड के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर....