पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इन्हें गाड़ियों का शौक ऐसा...नए मॉडल आने पर भी चलाएंगे पुरानी गाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हॉन्डा सीबी 72)
इंदौर. शहर में ऐसे भी लोग हैं जो विंटेज गाड़ियों को रीस्टोर करा रहे हैं। जापान से एक्सपोर्ट कराई हुई हॉन्डा सीबी 72। 1960 की फोक्सवैगन बीटल और 1961 की बुलेट। गाड़ियों का शौक़ भी ऐसा कि चाहे जितने नए मॉडल्स आ जाएं लेकिन ये चलाएंगे तो यही पुरानी गाड़ियां। सिटी भास्कर ने ऐसे ही व्हीकल लवर्स से बात की और जाना कि क्या कनेक्शन है उनका इन गाड़ियों से।
हॉन्डा सीबी 72 (1966)
यूएस से मंगाया पिस्टन
यह गाड़ी पन्ना महाराज की है और इसे रीस्टोर किया है शहर के असलमुद्दीन क़ुरैशी ने। वे बताते हैं कि इसके पार्ट्स अलग अलग शहरों से खरीदे हैं। दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु के साथ अमेरिका से भी इसके पार्ट्स मंगवाए हैं। इसका पिस्टन इंडिया में कहीं नहीं मिला तो अमेरिका से बुलावाया। इस गाड़ी की क़ीमत उस ज़माने में 55 हज़ार थी। हालांकि जिन्हें गाड़ियों से मोहब्बत है वे कीमत नहीं देखते। बस गाड़ी की सेहत का ध्यान रखते हैं और हमेशा मेंटेन्ड रखते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर....