इंदौर. कर्ज से परेशान पति को पहले हिम्मत बंधाई। कुछ काम से ऊपर वाले कमरे में गईं मगर थोड़ी देर बाद लौटी तो पति को फंदे पर झूलता और तड़पता पाया। अपना सुहाग बचाने के लिए पूरी जान लगा दी। दौड़ते हुए सीढिय़ां उतरी और पति को बाहों में थाम उन्हें ऊपर उठाकर चीख पड़ी। चीख सुनकर घर के दूसरे लोग और पड़ोसी भीतर दौड़े।
युवक को फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल ले गए। सात दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद जब युवक स्वस्थ हुआ तो महिला उसे अपने साथ मायके ले गई। यह वाकया लसुडिय़ा थाने के मायाखेड़ी गांव का है। गांव में रहने वाले ध्रुवनारायण पिता तेजराम पंचोली प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....