इंदौर. बाहा- 2015 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीथमपुर के नैट्रिप संयत्र में 19 से 22 फरवरी तक होने वाले मुकाबले का यह आठवां एडिशन है। पिछले एडिशंस के मुकाबले ट्रैक पर मुश्किलें और ज्यादा होंगी। रास्ते पहले से भी ज्यादा पथरीले और ऑब्सटेकल्स से भरे होंगे। धूल के गुबारों से होते हुए स्टूडेंट्स अपने ऑल टिरैन व्हीकल्स दौड़ाएंगे बोल्डर्स और पानी व कीचड़ से भरे रास्तों पर।
इंदौर से 15 टीमें
बाहा-2015 के लिए देशभर से तकरीबन 323 रजिस्ट्रेशंस हुए थे और इनमें से 110 टीमों को कन्वेन्शनल बाहा रेस के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मध्यप्रदेश से कुल 15 टीमें सिलेक्ट की गई हैं और इनमें से 13 इंदौर के कॉलेजेस की टीमें हैं।
यह रहेगा शेड्यूल
ज़ीरो डे : 19 फरवरी- वर्चुअल राउंड
डे वन : 20 फरवरी- स्टेटिक राउंड
डे टू : 21 फरवरी- डायनैमिक राउंड
डे थ्री : 22 फरवरी- एंड्योरेंस टेस्ट
डे फोर एंड फाइव : 23 व 24 फरवरी एचआर मीट ( प्लेसमेंट)
ई-बाहा में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक एटीवी
बाहा में पहली बार ई-बाहा ऑल टिरैन व्हीकल्स भी मुकाबले में उतरेंगी। बिजली और सोलर एनर्जी से चलने वाली इन एटीवी को ई-बाहा को फॉसिल फ्यूल्स बचाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति अवेयरनेस लाने के लिए लॉन्च किया गया है। इसके लिए 12 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 8 बेस्ट टीमें आगे के लिए चुनी गई हैं। ई-बाहा का एंड्योरेंस टेस्ट 20 फरवरी को पीथमपुर स्थित नैट्रिप संयंत्र में ही होगा।