पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिचित ने घर में घुसकर अकेली महिला से की ज्यादती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. नूरी कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक पर ज्यादती का आरोप लगाया है। महिला का कहना है शुक्रवार को वह घर में अकेली थी। तभी उसका परिचित युवक आया और ज्यादती कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार नूरी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि दोपहर में पति के ड्यूटी जाने के बाद हफीज पिता छोटू खां निवासी ग्राम घोसीखेड़ा आया। वह महिला के गांव में ही रहता है। कुछ देर बैठने के बाद उसने ज्यादती कर दी। महिला चिल्लाई तो पति आ गया। हफीज पति से विवाद कर भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार रात महिला का मेडिकल कराया और हफीज के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज किया। जूनी इंदौर सीएसपी शशिकांत कनकने ने बताया देर रात घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।