पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंदौर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध: आईजी माथुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. जोन की महिला सेल की आईजी आशा माथुर ने गुरुवार को मीडिया के समक्ष तीन साल के तथ्य और आंकड़े रखते हुए कहा कि इंदौर अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी महिलाओं पर अपराधों के मामले में मप्र को अव्वल बताते हुए चिंता जताई।

माथुर ने कहा कि 2013 के महिला अपराध के लंबित 2801 मामलों का जो निराकरण हुआ वह भी शर्मनाक है। सिर्फ 530 लोगों को सजा मिली। बाकी बरी हो गए या राजीनामा हो गया। पेज 6 भी पढ़ें


इंदौर जोन में महिलाओं के खिलाफ अपराध
वर्ष कुल महिला प्रतिशत
अपराध अपराध

2011 37367 5183 13.87
2012 40531 6399 15.78
2013 44082 7418 16.82