महेश्वर. ये हैं 14 देशों के विदेशी मेहमानों की योग और ध्यान क्लास। वे बुधवार को महेश्वर के अहिल्याघाट पर योगासन करने पहुंचे थे। पीली टी-शर्ट और लाल पैंट पहने सभी ने घाट के चबूतरे पर सूर्य नमस्कार, शीर्षासन सहित योगासन की विभिन्न क्रियाएं की।
इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इवेंट के ओमानंद ने बताया योग सीखने के लिए चीन, अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, जर्मनी, इंडोनेशिया, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, स्विटजरलैंड, श्रीलंका, स्लोवाकिया, किरगीस रिपब्लिक व अर्जेंटीना के लोग आए हैं।
योग के बाद पर्यटकों ने नर्मदा स्नान किया। विदेशी मेहमानों ने कहा अहिल्याघाट पर योग करने के बाद शांति व शरीर में नई शक्ति का अहसास हुआ। चित्र में सूर्य नमस्कार का जाप करते विदेशी मेहमान।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS.....