इंदौर. स्कीम 54 में शुक्रवार दोपहर फिजियोथैरेपी करवाकर लौट रही महिला से युवक ने पर्स छीन लिया। महिला ने चिल्लाते हुए उसका पीछा किया। लाेगों ने उसे पकड़ा और पिटाई कर थाने ले गए। विजय नगर पुलिस के मुताबिक, सीए राजेश बंडी की पत्नी प्रीति दोपहर डेढ़ बजे अस्पताल से पैदल घर लौट रही थीं। घर से कुछ दूरी पर एक युवक पैदल उनके पीछे आया और पर्स छीनकर भागा। पर्स में
मोबाइल व नकदी थी। प्रीति ने बताया उन्होंने चिल्लाते हुए लुटेरे का पीछा किया।
आसपास के लोग मदद को भागे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। युवक ने अपना नाम विकास सिंह पाल निवासी ग्वालियर बताया। उसने बताया कि वह कैट की तैयारी कर रहा है। पेट भरने के लिए यह वारदात की।