पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 Million Were Not Working Due To Become Stuck Map

नक्शा न बनने के कारण अटका काम 10 करोड़ मिले, लेकिन भवन का पता नही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को शासन ने खुद का भवन बनवाने के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। भवन का निर्माण सड़क परिवहन निगम के करमेता स्थित कार्यालय में होना है, जमीन का हस्तांतरण भी विभाग के नाम पर हो चुका है, लेकिन अब तक भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि भवन को बनने में अभी दो साल का वत और लग जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन प्रदेश के सभी आरटीओ को अपना भवन देना चाह रहा है। इसके लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर सभी जगह भवन निर्माण के लिए 10-10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
भवन को एक सा स्वरूप देने के लिए नशे भी शासन स्तर पर तैयार होना हैं। राशि स्वीकृत हुए भी लगभग साल भर का समय हो गया है, परंतु अब तक नशा बनकर तैयार नहीं हो पाया है, जिस वजह से देरी हो रही है। भवन निर्माण कार्य पीडल्यूडी करेगा।