पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • कटनी में भाजपा नेता ने पत्नी और दो बच्चों सहित खुद को गोली से उड़ाया

कटनी में भाजपा नेता ने पत्नी और दो बच्चों सहित खुद को गोली से उड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटनी/जबलपुर. भाजपा नेता ने अपनी पत्नी, बेटा, बेटी और 2 जर्मन शेफर्ड नस्ल के पालतू कुत्तों को गोली मार दी। उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। वसंत पंचमी को वह नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ करने वाला था। आखिर क्यों मारी परिवार को गोली...
शशांक का घर कस्बे से थोड़ा दूर होने की वजह से किसी ने आवाज भी नहीं सुनी। सुबह 9 बजे कर्मचारी राहुल घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट, 12 बोर की एक बंदूक और एक अन्य रायफल मिली है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप और जमीन में लगातार घाटा होने के चलते शशांक तनाव में थे।
पालतू कुत्तों को भी गोली से उड़ाया
कटनी एसपी गौरव सिंह राजपूत ने बताया कि जनपद सदस्य और भाजपा नेता शशांक ने पहले अपनी बेटी मणि (16) और बेटे अभि (12) को गोली मारी। इसके बाद पत्नी मिनी (45) और दोनों पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्तों को मारा। फिर नाल को सिर पर अड़ाकर खुद को गोली मार ली।
मेरी जमीन-पेट्रोल पंप कोई न खरीदे, बर्बाद हो जाएगा
शशांक तिवारी ने सुसाइड नोट लिखा कि मैं अपने पूरे होशोहवास में पत्नी एवं बच्चों को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए कोई दोषी नहीं है। मेरी जमीन, मकान एवं पेट्रोल पंप कोई न खरीदे, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा। मैंने पहले रात 10 बजकर 20 मिनट पर दोनों बच्चों को गोली मारी। इसके बाद पत्नी को गोली मारी।
नहीं हो पाई पेट्रोल पंप की री-ओपनिंग
शशांक सालों से बंद पेट्रोल पंप की बसंत पंचमी को री-ओपनिंग की तैयारी में थे। एक मित्र ने बताया कि उन्हें हाल ही में प्राॅपर्टी के 19 लाख रु. मिले थे। ये बैंक में आए। लोन के कारण बैंक ने राशि सीज कर दी। इससे शशांक तनाव में थे।
फीस के कारण एक साल से बच्चे नहीं जा रहे थे स्कू
शशांक कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हालात इतने बिगड़ चुके थे कि एक साल से उसने बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं भरी थी। इसके चलते बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। साथ ही खुद को अपने घर में ही सीमित कर लिया था।
17 साल पहले की लव मैरिज
शशांक की पूरी पढा़ई भोपाल में ही हुई थी। शशांक ने वाणिज्यकर अधिकारी की बेटी से करीब 17 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद परिवार में अनबन होने के कारण वह अपने ननिहाल आ गए थे और यहीं पर काम शुरू कर दिया था।
सपा प्रदेश सचिव भी रहे तिवारी
शशांक कांग्रेस में लगातार कई वर्षों तक सक्रिय रहे तथा वरिष्ठ नेताओं के पास ही उनकी अच्छी पहुंच थी। वह इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के पूर्व शशांक सपा में शामिल हुए, जिन्हें पार्टी ने प्रदेश सचिव बनाया था। विधानसभा चुनाव के बाद वह भाजपा में आ गए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...