पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान, ननि के कर्मचारी मांग रहे थे पानी का टैक्स

प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान, ननि के कर्मचारी मांग रहे थे पानी का टैक्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पारिजात बिल्डिंग के पास रहने वाले एक व्यक्ति की जहर का सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में नगर निगम द्वारा जलकर की वसूली के लिए जल विभाग के कर्मियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाना बताया जा रहा है।
सुसाइड नोट जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है सूत्रों के अनुसार पारिजात बिल्डिंग के पास रहने वाले धनंजय पिता बद्री प्रसाद तिवारी ने बुधवार की सुबह जहर का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान धनंजय तिवारी उम्र 56 वर्ष की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण ननि कर्मियों द्वारा टैक्स की वसूली के लिए प्रताड़ित किया जाना बताया जा रहा है, लेकिन उसमें किसी नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।
वसूली के लिए आया था फोन
प्रताड़ना के चलते आत्महत्या करने वाले धनंजय के परिजन इस घटना से सदमे में हैं। मृतक के नाबालिग पुत्र अमन ने बताया कि सुबह भी पिता जी के मोबाइल पर किसी का फोन आया था और टैक्स जमा न करने पर वाहन जब्त करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर को भी जांच में लिया है।
सुसाइड नोट में चैक का जिक्र
सूत्रों के अनुसार मृतक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है, उसमें इस बात का जिक्र है कि टैक्स जमा करने के लिए मृतक द्वारा निगम कर्मियोंं को दो एडवांस चैक दिए गये थे एवं इनके आहरण को लेकर बैंक में एक आवेदन भी दिया गया था। इन सभी बिंदुओं को जांच में लिया गया है।
खबरें और भी हैं...