पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • थाने के सामने गिरकर हुई मौत, मुंह और नाक से निकल निकल रहा था खून

थाने के सामने गिरकर हुई मौत, मुंह और नाक से निकल निकल रहा था खून

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. ट्रैफिकथाने के सामने सड़क पर एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा मिला। मृतक के मुंह व नाक पर खून के निशान देख राहगीर सहम गए। मृतक को देखकर राहगीर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।
उधर सूचना मिलने पर लार्डगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और किन परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हुई है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में हो सकेगा।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि यातायात थाने के सामने एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा हुआ है, जिसके मुंह व नाक में खून के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच पड़ताल में मृतक के पास से ऐसे कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मृतक रात्रि में जहांगीराबाद में बिना शर्ट के घूमते दिखा था।
फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पीएम के लिए भिजवाते हुए प्रकरण की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...