दमोह/जबलपुर. सागर से सतना जा रहे सागर सेंट्रल जेल के अधीक्षक अमित मिश्रा की कार दमोह-पन्ना मार्ग पर गैसाबाद गर्रेह के पास अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में उनके साथ बैठे एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जबलपुर रैफर किया गया। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे हुआ। अधीक्षक की गाड़ी में 3 लाख 25 हजार रुपए भी मिले हैं।