पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • केंद्रीय मंत्री ने दिए तत्काल निर्देश, डीपीआर करें तैयार जिससे बजट में हो प्रावधान

केंद्रीय मंत्री ने दिए तत्काल निर्देश, डीपीआर करें तैयार जिससे बजट में हो प्रावधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने महापौर डॉ. श्रीमती स्वाति सदानन्द गाेडबोले और एमआईसी सदस्य रेखा सिंह के सामने अपने मंत्रालय के अधिकारियों निर्देश दिए कि जितनी जल्दी हो सके, जबलपुर की रिंग रोड और फ्लाई ओव्हर की डीपीआर तैयार हो जानी चाहिए, ताकि केन्द्र सरकार के बजट में इसे शामिल किया जा सके।
एनएच सहित जितनी भी घोषणाएं जबलपुर में की गई थीं, उन सभी पर काम शुरू करने के लिए जरूरी निर्देश दिए जाएं। नेशनल हाइवे के सीमेंटीकरण की घोषणा हुई थी, अभी अधिकारियों से कहो कि उसके लिए भी अथॉरिटी को निर्देशित किया जाए। गोडबोले ने जबलपुर में की गईं घोषणाओं की तरफ गड़करी का ध्यान दिलाया तो उन्होंने तत्काल ही मंत्रालय के अधिकारी को कॉल कर दिया। याद हो कि दिसम्बर माह में गड़करी जबलपुर आए थे और करीब एक हजार करोड़ रुपयों के कार्यों की घोषणा की गई थी।
भेड़ाघाट का भी विकास होगा
महापौर ने बताया कि करीब सवा घंटे की यह मुलाकात बिलकुल पारिवारिक माहौल में हुई और गड़करी ने यह भरोसा भी दिलाया कि भेड़ाघाट दुनिया का जाना-माना पर्यटन व भक्ति केन्द्र है, इसलिए इसका भी विकास कराया जाएगा।
सभी ने किया सहयोग
महापौर गोडबोले ने कहा कि गड़करी से शहर के लगभग सभी वरिष्ठ जनों ने विकास के लिए अनुरोध किया था, उनमें राज्यमंत्री शरद जैन, सांसद राकेश सिंह, विधायक अंचल सोनकर, प्रतिभा सिंह, सुशील तिवारी, अशोक रोहाणी आदि शामिल थे।
ये हैं योजनाएं
रिंग रोड, फ्लाई ओव्हर, एलीवेटेड रोड, एनएच का सीमेंटीकरण, स्टेट हाइवे का निर्माण, नरसिंहपुर रोड को भी नेशनल हाइवे के रूप में निर्माण आदि।
खबरें और भी हैं...